झज्जर: दिल्ली-अमृतसर कटरा एक्सप्रेस-वे पर सफर हुआ शुरू, फिलहाल 135 किलोमीटर तक ही शुरू हुआ एक्सप्रेस-वे
दिल्ली से माता वैष्णों देवी के धाम या स्वर्ण मंदिर अमृतसर सड़क मार्ग से जाना अब आसान हो रहा है। नया ग्रीनफील्ड एक्सप्रैस वे अब साकार हो रहा है। दिल्ली अमृतसर कटरा नेशनल हाईवे का पहला चरण शुरू हो गया है। हरियाणा, पंजाब और जम्मू कश्मीर को जोड़ने वाला ये एक्सप्रैस वे हरियाणा के हिस्से में शुरू हो गया है। ट्रायल रन सफल रहने के बाद अब बूथलैस टोल सिस्टम भी शरू।