झज्जर: बहादुरगढ़ में शातिरों ने महिला को नशीला पदार्थ सुंघाकर कानों से सोने की बालियां लूटी
बहादुरगढ में पुलिस सुरक्षा पर लगातार सवाल उठ रहे हैं। दिन ब दिन छीनाझपटी और लूट की वारदातें बढ़ रही है। एक बुजुर्ग महिला के साथ भी ठगी की वारदात हो गई। शातिरों ने महिला को कुछ सुंघाया और उसके कानों से सोने की बालियां उतार ली। दो शातिरों ने इस वारदात को अंजाम दिया है सिटी थाना पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।