पचोर: डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर सांसद ने पचोर में प्रतिमा पर माल्यार्पण किया, राष्ट्र एकता को जीवन समर्पित बताया
पचोर थाने के पास डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती के मौके पर प्रतिमा पर रविवार 2:00 बजे सांसद रोडमल नागर , भाजपा नेताओं ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। सांसद ने कहा मुखर्जी का जीवन देश की एकता ,अखंडता, और लोकतांत्रिक मूल्यों के लिए संघर्षशील रहा। वे प्रखर राष्ट्रवादी और चिंतक थे ।