हरिद्वार: सड़क सुरक्षा को लेकर DM ने जिला कलेक्ट्रेट में की बैठक, बिना हेलमेट चालान और लाइसेंस सस्पेंड करने के दिए निर्देश
DM मयूर दीक्षित ने मंगलवार शाम जिला कलेक्ट्रेट में आयोजित सड़क सुरक्षा को लेकर बैठक में बढ़ते सड़क हादसों पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि सड़कों की मरम्मत की जाए और बिना हेलमेट चलने वालों के ऑनलाइन चालान किए जाएं। उन्होंने लाइसेंस सस्पेंड करने के भी निर्देश दिए। बैठक में PWD, ARTO, पुलिस समेत कई विभाग मौजूद रहे। सूचना विभाग ने ये जानकारी शाम 5 बजे दी।