हरिद्वार: बद्री केदार मंदिर समिति द्वारा चंडी देवी मंदिर में हनुमान जी की ध्वजा हटाकर अपनी ध्वजा लगाने पर बजरंग दल ने किया विरोध
हाईकोर्ट के आदेश पर चंडी देवी मंदिर में निगरानी के लिए बिठाई गई बद्री केदार मंदिर समिति और बजरंग दल मंगलवार को आमने-सामने आ गए। दरअसल BKTC द्वारा मंदिर में भगवान हनुमान की ध्वजा हटाकर समिति की ध्वजा लगाई जा रही थी। शाम 4 बजे करीब बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने यहां पहुंचकर इस पर कड़ी आपत्ति जताई। मौके पर पहुंची श्यामपुर पुलिस ने मामला शांत कराया।