हरिद्वार: शिवालिकनगर बहादराबाद मार्ग पर गिरा बिजली का खंभा, बड़ा हादसा टल गया
मंगलवार को शिवालिकनगर बहादराबाद मार्ग पर बिजली का खंभा गिर गया, क्षेत्र में पेड़ों की कटाई चल रही थी जिसके चलते विद्युत आपूर्ति बंद थी। गनीमत रही कि इसकी चपेट में कोई नहीं आया। लोगों की सूचना पर विद्युत विभाग ने खंभे को सड़क के किनारे किया। इस दौरान लोगों को खासी मशक्कत का सामना करना पड़ा।