हरिद्वार: धार्मिक उन्माद फैलाने वाले हिंदूवादी नेता की गिरफ्तारी की मांग को लेकर जनशक्ति पार्टी ने सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन
मंगलवार को जनशक्ति पार्टी ने सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय पर प्रदर्शनकर शहर में धार्मिक उन्माद फैलाने वाले हिंदूवादी नेता चरणजीत पाहवा की गिरफ्तारी की मांग की। जनशक्ति पार्टी ने सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से CM को भेजे गए ज्ञापन में कहा कि ज्वालापुर इंटर कॉलेज के पास एक धार्मिक स्थल को लेकर कुछ लोग माहौल खराब कर रहे हैं लिहाजा इन पर कार्रवाई हो।