हरिद्वार: पेपर लीक मामले का मुख्य आरोपी खालिद गिरफ्तार, पूछताछ के लिए हरिद्वार के एसओजी कार्यालय पहुंचे देहरादून के एसएपी अजय सिंह
UKSSSC पेपर मामले में 3 दिन से फरार चल रहे मुख्य आरोपी खालिद को हरिद्वार पुलिस ने दबोच लिया है। हरिद्वार पुलिस की एसओजी ने खालिद को लक्सर क्षेत्र से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। खालिद के पकड़े जाने पर देहरादून पुलिस भी हरिद्वार पहुंची और आरोपी खालिद को अपने साथ लेकर देहरादून रवाना हुई। एसएसपी ने बताया कि पूछताछ के बाद पूर प्रकरण का खुलासा किया जाएगा।