वाराणसी में पुलिस कमिश्नर ऑफिस के बाहर बीजेपी ने किया धरना
Sadar, Varanasi | Nov 22, 2024 अपनी ही सरकार के अधिकारियों की कार्यशैली से क्षुब्ध भाजपा कार्यकर्ता शुक्रवार पुलिस कमिश्नर ऑफिस पहुंचे। कमिश्नर ने उनकी बात नहीं सुनी तो नारेबाजी करते हुए धरने पर बैठ गए। बीजेपी कार्यकर्ताओं ने रामनगर पुलिस पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है। भाजपा युवा मोर्चा रजत जायसवाल ने बताया कि रामनगर पुलिस भाजपा कार्यकर्ताओं को लगातार प्रताड़ित कर रही है।