राजातालाब में संपत्ति विवाद में सौतेले पुत्र ने की पिता की हत्या, पुलिस ने 2 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
Sadar, Varanasi | Nov 22, 2024 राजातालाब क्षेत्रान्तर्गत गुरुवार की रात में राजातालाब प्राथमिक विद्यालय कचनार के पास अज्ञात लोगों द्वारा श्यामलाल यादव को मार-पीट कर गम्भीर रूप से घायल कर दिया गया था। घायल श्यामलाल यादव को बीएचयू ट्रामा सेंटर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।