काशी में प्रदीप मिश्रा को सुनने पहुंचे 2 लाख लोग, महिलाओं ने कहा- श्रीशिवाय नमस्तुभ्यं का जप करने से मन होता है पूर्ण
Sadar, Varanasi | Nov 22, 2024 वाराणसी के महाश्मशान मणिकर्णिका के उस पार गंगा रेती पर डोमरी स्थित सतुआ बाबा गोशाला में आयोजित शिवमहापुराण कथा में लाखों भक्तों का जुटान हो रहा है। कथा प्रवचन सुन भक्त धन-धान्य हो गए। उनकी सहूलियत के लिए कथा स्थल पर तमाम सुविधाएं की गई थीं। भक्तों के लिए आयोजन स्थल पर विशाल पंडाल 300 गुणा 1565 फीट में तीन जर्मन हैंगर बनाए गए हैं।