गढ़ी: सरेड़ी छोटी गांव में मारपीट के मामले में गढ़ी थाने में रिपोर्ट दर्ज
गढ़ी उपखण्ड के अंतर्गत सरेड़ी छोटी गांव में मारपीट का मामला सामने आया है। गुरुवार शाम 4:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार इस मामले में प्रार्थीया प्यारी पत्नी लक्ष्मण रेबारी निवासी सरेड़ी छोटी ने उसके साथ मारपीट का आरोप लगाते हुए गांव के हीं भूपेश पिता मोहनलाल रेबारी के खिलाफ गढ़ी थाने में नामजद रिपोर्ट दी हे। रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जाँच शुरू कर दी हे।