बक्सर: बक्सर कोर्ट ने नौकरी के नाम पर ठगी व हत्या के दोषी शिक्षक को सुनाई आजीवन कारावास की सजा, ₹1 लाख का जुर्माना
Buxar, Buxar | Apr 21, 2026 बक्सर व्यवहार न्यायालय के अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश (द्वितीय) मनीष कुमार शुक्ला की कोर्ट ने चर्चित मोहन कुमार हत्याकांड में बड़ा फैसला सुनाया है। अदालत ने मुख्य आरोपी शिक्षक द्वारिका पांडेय को आजीवन कारावास की सजा सुनाई। इसके साथ ही दोषी पर 1 लाख रुपये का अर्थदंड भी लगाया गया है। जुर्माना न भरने पर छह माह के साधारण कारावास की अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी।