Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
कांग्रेस
मौत
बीजेपी
Congress
Modi
Delhi
Viral
Rajasthan
मध्यप्रदेश
Bollywood
Breakingnews
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Uttarakhand
Crimenews
Karnataka
Education
Rss

रोटी को तरस रहा बेटे को करोड़पति बनाने वाला बाप! बेटे की हरकतें बताते हुए फफक कर रो पड़ा एक बेबस बाप कहा,खेती-बाड़ी बेंची और रिश्तेदारों कर्ज़ ले कर दिए थे 5 करोड़ #हरदोई। बेटे का करोड़पति बनने का ख्वाब पूरा करने के लिए उसके बाप ने अपनी सारी कमाई दांव पर लगा दी,साथ ही नाते-रिश्तेदारों से कर्ज़ ले कर उसे फैक्ट्री का मालिक बना कर ही दम लिया,लेकिन वही बेटा अब अपने बाप के लिए गैर हो गया,इतना ही नहीं जिस बाप ने बेटे को करोड़पति बनाया,उसी के लिए रोटी के लाले है,दो वक्त की रोटी के लिए उसे दूसरों का दरवाज़ा खटखटाना पड़ रहा है। हर तरफ से मायूस हो चुका बेबस बाप ढ़ेरों उम्मीद ले कर बुधवार को एसपी की ड्यूढ़ी पर पहुंचा और वहां सारा किस्सा सुनाया। बताते है कि पिहानी कोतवाली के करावां निवासी बलविंदर सिंह पुत्र पूरन सिंह ने बताया कि उसका बेटा कमलजीत सिंह फैक्ट्री का मालिक बनना चाहता था,इसके लिए उसने सुनहरे ख्वाब दिखाए। बकौल बलविंदर सिंह बेटे कमलजीत सिंह की खातिर उसने अपनी सारी ज़मीन बेंची,साथ ही अपनी भांजी हरविंदर कौर से 7 लाख,बेटी हरदीप कौर से 21 लाख,दामाद मेजर सिंह से 6 लाख और दोस्त जरनैल सिंह से 16 लाख का कर्ज़ ले कर 5 करोड़ रुपये इस शर्त पर कमलजीत सिंह को दिए कि फैक्ट्री शुरु होते ही वह सारा कर्ज़ चुका देगा। बलविंदर सिंह ने बताया कि उसके बेटे कमलजीत सिंह ने शाहजहांपुर के एच-92 यूपीएसआईडीए इंडस्ट्रियल एरिया ग्रोथ सेंटर जमौर थाना कांठ में फैक्ट्री लगा ली,फैक्ट्री खूब चल रही है। बुधवार को एसपी की ड्यूढ़ी पर पहुंचे बलविंदर सिंह ने बताया कि कल तक सुनहरे ख्वाब दिखाने वाला बेटा अब धमकी दे रहा है,उसका कहना है कि वह फैक्ट्री दूसरे के हाथ बेंच देगा,लेकिन घर में फूटी कौड़ी नहीं देगा। बेबस बाप का कहना है कि अब तो उसके पास सिर छिपाने के लिए छत तक नहीं बची,दो वक्त की रोटी के लिए उसे दूसरों का दरवाज़ा खटखटाना पड़ रहा है। बलविंदर सिंह ने एसपी से निष्पक्ष जांच कराते हुए कड़ी कार्यवाही की मांग की है। ------------ इनसेट- बुज़ुर्ग दादी को नहीं बख्शा,धक्का दे कर भगाया! हरदोई। बलविंदर सिंह का कहना है कि पैसों में अंधा हो चुका कमलजीत सारे रिश्ते भूल गया,उसे अपनों से नफरत सी हो गई। बलविंदर ने बताया कि कमलजीत ने उसकी बुज़ुर्ग मां तक को नहीं छोड़ा,उसने उन्हे धक्के मार कर घर से भगाते हुए धमकी दी कि अगर फिर सामने आई तो अंजाम इससे भी बुरा होगा। #hindustankisham

Sadar, Lucknow | Jun 4, 2026