कौंच: कोंच नगर में यूपी बोर्ड परीक्षाएं शुरू, पहले दिन छात्रों का टीका लगाकर अभिनंदन किया गया, फूलों की बारिश की गई
बुधवार सुबह 8 बजे से यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाएं हिंदी विषय के पेपर के साथ शुरू हो गईं, वही कोंच नगर के एसआरपी इंटर कॉलेज में बने परीक्षा केंद्र पर पहले दिन परीक्षार्थियों का भव्य स्वागत किया गया, छात्र-छात्राओं के माथे पर रोली, चंदन और अक्षत से टीका लगाकर उनका अभिनंदन किया गया, विद्यालय के मुख्य द्वार पर फूलों की वर्षा भी की गयी है।