मोदनगंज: महम्मदपुर में बिजली के तार की चपेट में आने से 17 वर्षीय युवक की मौत
मोदनगंज प्रखंड के महम्मदपुर गांव में गुरुवार के शाम बिजली प्रवाहित तार के चपेट में आने से 17 वर्षीय युवक की इलाज के क्रम में मौत हो गई। मृतक युवक की पहचान 17 वर्षीय विश्वकर्मा कुमार के रूप में की गई है जो महम्मदपुर गांव के राकेश शर्मा का बड़ा पुत्र बताया गया है।