आंवला: आंवला-रसूला मार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक घायल, जिला अस्पताल किया गया रेफर
Aonla, Bareilly | Nov 11, 2026 आंवला थाना क्षेत्र में मंगलवार रात करीब साढे आठ बजे अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार सुनील कुमार घायल हो गए। उनकी हालत नाजुक होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया। आंवला के ग्राम चंपतपुर निवासी सुनील कुमार रात में नगरा गांव से बाइक पर अपने गांव लौट रहे थे।