कसिया: राजवटिया में फोरलेन पर ट्रक ने महिला को टक्कर मारने के बाद अनियंत्रित होकर पलटा, एक लेन 30 मिनट तक बंद रहा
पटहेरवा थाना क्षेत्र के फोरलेन पर स्थित गांव राजवटिया में एक महिला को टक्कर मारने के बाद ट्रक अनियंत्रित होकर फोरलेन पर पलट गया। जिससे 30 मिनट तक एक लेन बंद रहा। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना देकर घायल महिला ज्ञानती देवी उम्र 40 वर्ष पत्नी बाबूराम गुप्ता निवासी राजवटिया को इलाज के लिए सीएचसी फाजिलनगर ले गये। जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।