Public App Logo
सूर्यपुरा के बाबा बंगालनाथ शिव मंदिर में उमड़ा भक्तों का सैलाब सूर्यपुरा के प्रसिद्ध एवं प्राचीन बाबा बंगालनाथ शिव मंदिर में आज सावन के तीसरे सोमवार और नाग पंचमी के शुभ अवसर पर पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमडा है। सुबह से ही मंदिर परिसर में भक्तों का तांता लगा रहा। बड़ी संख्या में महिला और पुरुष श्रद्धालु भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक एवं पूजा-अर्चना करने पहुंचे। नाग पंचमी को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। भक्तों ने भगवान शिव के साथ नाग देवता की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना की। मंदिर परिसर हर-हर महादेव और बोल बम के जयकारों से गूंजता रहा। सावन के तीसरे सोमवार और नाग पंचमी के पावन संयोग पर मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं रुद्राभिषेक भी किया गया। सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतार लगी रही और पूरे मंदिर परिसर में भक्तिमय माहौल बना रहा। - Kargahar News