लखीसराय: उत्पाद पुलिस द्वारा लखीसराय जिले में 6 जगहों पर छापेमारी, 11 शराबी गिरफ्तार
रविवार अपराह्न 4:20 बजे उत्पाद पुलिस लखीसराय द्वारा प्रेस ब्रीफ में दी गई जानकारी के अनुसार लखीसराय रेलवे स्टेशन से 2, किऊल थाना क्षेत्र में लाखोचक से 1, बन्नू बगीचा थाना क्षेत्र में डमरू मोड़ से 3,उत्पाद थाना बड़हिया के पास से 1, बड़हिया थाना क्षेत्र में जैतपुर से 1 तथा वीरुपुर थाना क्षेत्र में निजामपुर से तीन शराबी को गिरफ्तार किया गया.