हसपुरा: कोईलवां गांव में मुसलाधार बारिश से गिरा घर, हजारों का हुआ नुकसान, आपदा प्रबंधन से सहायता की मांग
हसपुरा तहसील के कोईलवां गांव में बीती रात मुसलाधार बारिश से स्व. रामाशीष राम की पत्नी जगीया कुवंर का घर भर भरा कर गिर गया।इसकी जानकारी पूर्व मुखिया अजय कुमार व वार्ड सदस्य अरुण सिंह ने बुधवार को दी। घर गिरने पर आपदा प्रबंधन विभाग से सहायता की मांग हसपुरा सीओ सुनील कुमार को लिखित आवेदन देकर पीड़ित महिला ने की है।