रहुई: रहुई के ई किसान भवन में धान बीज का प्रत्यक्षण वितरण शुरू
Rahui, Nalanda | Aug 17, 2026 रहुई प्रखंड के ई-किसान भवन में सोमवार से धान के बीज का प्रत्यक्षण वितरण शुरू हो गया। प्रखंड कृषि पदाधिकारी अमरकांत ने बताया कि इस वर्ष प्रखंड में 148 एकड़ क्षेत्र में धान की खेती के लिए कुल 1776 किलो बीज प्राप्त हुआ है। इसमें से अब तक 504 किलो बीज किसानों के बीच वितरित किया जा चुका है। किसानों को बीज का वितरण पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर किया जा रहा है।