*सर्वश्रेष्ठ फाउंडेशन* में मनाई डॉ. कलाम की जयंती
गंगापुर सिटी। सर्वश्रेष्ठ फ लाइब्रेरी में डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की जयंती पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों ने डॉ. कलाम के जीवन, संघर्ष एवं देश के प्रति योगदान पर उद्बोधन दिया। विशेष बात यह रही कि सोनू राजपूत ने पहली बार मंच पर आकर हिम्मत के साथ उद्बोधन दिया। अजय, विजय, वीरसिंह, हिम्मत, आस्था, कविता एवं मनीषा ने भी अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में आत्मविश्वास एवं नेतृत्व क्षमता विकसित करना रहा।