भीलवाड़ा: मोड का निंबाहेड़ा के समीप ट्रेलर और बाइक की भिड़ंत में घायल युवक ने हायर सेंटर जाते समय पुर के समीप 108 में तोड़ा दम
जिले के आसींद-भीलवाड़ा मार्ग पर मोड का निंबाहेड़ा गांव के पास गुरुवार रात हुए भीषण सड़क हादसे में एक और घायल युवक की मौत हो गई। इस तरह हादसे में मृतकों की संख्या दो हो गई है।घायल युवक को 108 एंबुलेंस की सहायता से उदयपुर ले जाया रहा था इसी दौरान जैसे ही 108 पुर के पास पहुंची तेजू की 108 में ही मौत हो गई।