भीलवाड़ा: कोतवाली थाना पुलिस की त्वरित कार्रवाई, ग्राउंड में लगे मेले में खुले में शराब पीते युवक को दबोचा, आमजन ने की सराहना
भीलवाड़ा। शहर के राजेंद्र मार्ग स्कूल ग्राउंड में लगे मेले की भीड़भाड़ में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत रखते हुए कोतवाली थाना पुलिस ने गुरुवार रात को तत्काल एक्शन लेते हुए खुले में शराब पी रहे युवक को गिरफ्तार कर शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने का सख्त संदेश दिया है। मेले में पार्किंग टेबल क्षेत्र में कुछ युवक खुलेआम शराब का सेवन कर रहे थे।