कोईलवर: नारायणपुर में बहुभाषी कलाकार गौरीशंकर शर्मा को श्रद्धांजलि, आयोजित की गई शोकसभा
कोईलवर प्रखंड के नारायणपुर में रविवार को बहुभाषी कलाकार, साहित्यकार, संगीतकार, लेखक व सामाजिक-राजनीतिक विचारक गौरीशंकर शर्मा के असामयिक निधन पर शोक सह श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम नवयुवक संघ नाट्यकला परिषद नारायणपुर एवं सजग रचनाकार संघ के संयुक्त तत्वावधान में नारायणपुर प्राथमिक विद्यालय परिसर में दोपहर 2:00 बजे संपन्न हुआ।