कोईलवर: कुल्हड़ियां टोल प्लाजा के टोल के बाहरी लेन में पत्थर रखकर सड़क अवरुद्ध करने का वीडियो हुआ वायरल
कुल्हड़ियां टोल प्लाजा के बाहरी लेने में सड़क के बीचो-बीच बड़े-बड़े पत्थर रखकर मार्ग अवरुद्ध किए जाने का एक वीडियो इन दिनों कोईलवर प्रखंड क्षेत्र में सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है कि टोल प्लाजा के बाहरी लेने में पत्थर रखे गए हैं। वायरल वीडियो शनिवार की शाम 6:30 सोशल मीडिया से प्राप्त हुआ है।