आबू रोड: आबूरोंड के उमरनी भीलवास में ट्रांसफार्मर में शॉर्ट सर्किट से कई घरों की बिजली गुल, ग्रामीण हुए परेशान
आबूरोड के उमरनी गांव के वार्ड नंबर 2 स्थित भीलवास क्षेत्र में रविवार को सड़क किनारे लगे ट्रांसफार्मर में शॉर्ट सर्किट हो गया, जिससे पूरे इलाके की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। जानकारी के अनुसार धर्माराम भील के खेत के पास लगे ट्रांसफार्मर में पास के पेड़ की डालियां संपर्क में आने से यह हादसा हुआ।जिसके बाद आसपास के कई घरों में अचानक बिजली गुल हो गई।