हरिद्वार: कोतवाली और सिडकुल थाना पुलिस ने क्षेत्र में चलाया सत्यापन अभियान, बाहरी किराएदार और नौकरों का किया सत्यापन
हरिद्वार कोतवाली और सिडकुल थाना पुलिस ने रविवार को क्षेत्र में सत्यापन अभियान चलाया। इस अभियान में बाहर से आकर रह रहे किराएदारों और नौकरों का सत्यापन किया गया। जिन मकान मालिकों ने सत्यापन नहीं कराया था उनका चालान काटकर उनसे भारी भरकम जुर्माना भी वसूला गया है। एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल के निर्देश पर पूरे हरिद्वार जनपद में सत्यापन की कार्रवाई की जा रही है।