हरिद्वार: हरिद्वार पुलिस ने स्कूल और कॉलेजों के बाहर 14 मनचलों को पकड़ा, 8 बाइक की गई ज़ब्त
स्कूल और कॉलेजों के बाहर 14 मनचलों को हरिद्वार पुलिस ने पकड़कर 8 बाइक सीज की है। बता दें महिला संबंधी अपराधों के प्रति गंभीर एसएसपी हरिद्वार द्वारा स्कूलों की छुट्टी के समय छपरियों के घूमने की शिकायत मिलने पर जनपद पुलिस को इस दिशा में अलर्ट रहते हुए कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। इसी क्रम में यह कार्यवाही हुई है।