जिले में चल रहे "नशे से दूरी है जरूरी 2.0" अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक यांगचेन डोलकर भूटिया ने गुरुवार को हैप्पी डेज स्कूल पहुंचकर छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों से खुद नशे से दूर रहने और अपने परिवार व आसपास के लोगों को भी इसके प्रति जागरूक करने की अपील की।