प्रदेश में दूध उत्पादन दोगुना करने के लक्ष्य को पूरा करने के लिए पशुपालन एवं डेयरी विभाग द्वारा दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान चलाया जा रहा है।
इस अभियान के तहत शिवपुरी विकासखंड में 27 सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारियों और मैत्री कार्यकर्ताओं ने 1,413 पशुपालकों के घर जाकर उनसे मुलाकात की।
पशुपालकों को सेक्स सोर्टेड सीमन तकनीक के बारे में बताया गया जिससे अच्छी नस्ल के पशु पैदा होते हैं और दूध उत्पादन बढ़ता है। साथ ही गोरस एप की जानकारी भी दी गई।
पशुपालकों को पशु नस्ल सुधार, पशुओं की सेहत और उनके खान-पान के बारे में जागरूक किया गया।
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
Department of Animal Husbandry, Madhya Pradesh
#shivpuri
70 views | Shivpuri, Madhya Pradesh | Jul 25, 2026