Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Sambalpur
Crimenews
Karnataka
image
image
image
image

सहयोग शिविर में आवेदनों के समयबद्ध निष्पादन का निर्देश जहानाबाद: अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के मंत्री सह जहानाबाद जिले के प्रभारी मंत्री मोहम्मद जमा खान ने मंगलवार को जहानाबाद प्रखंड के मांदे बिगहा पंचायत सरकार भवन एवं काको प्रखंड के पिंजौरा पंचायत में आयोजित सहयोग शिविर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का अवलोकन किया तथा आमजनों से प्राप्त आवेदनों और उनके निष्पादन की स्थिति की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान प्रभारी मंत्री ने शिविर में पहुंचे लोगों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने कई आवेदनों का स्वयं अवलोकन करते हुए शिविर प्रभारियों को निर्देश दिया कि सभी प्राप्त आवेदनों को तत्काल सहयोग पोर्टल पर अपलोड किया जाए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक आवेदन का विभागवार पंजीकरण कर निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित किया जाए। साथ ही सभी आवेदकों को आवेदन प्राप्ति रसीद उपलब्ध कराने का भी निर्देश दिया, ताकि आवेदनों की पारदर्शी निगरानी और समयबद्ध निष्पादन हो सके। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर आयोजित सहयोग शिविर का उद्देश्य आमजनों की समस्याओं का एक ही स्थान पर त्वरित एवं पारदर्शी समाधान उपलब्ध कराना है, जिससे लोगों को विभिन्न कार्यालयों का चक्कर न लगाना पड़े। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को प्राप्त आवेदनों का शीघ्र निष्पादन कर लोगों को राहत पहुंचाने का निर्देश दिया। इस दौरान लोक स्वास्थ्य प्रमंडल के अभियंताओं को चापाकल संबंधी शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करने को कहा गया। मांदे बिगहा पंचायत में प्रभारी मंत्री ने कई लाभुकों के बीच राशन कार्ड का वितरण किया। इसके अलावा मनरेगा के तहत चयनित लाभुकों को जॉब कार्ड भी प्रदान किया गया। वहीं काको प्रखंड के पिंजौरा पंचायत में भी लाभुकों को राशन कार्ड वितरित किए गए। अभियान बसेरा के तहत पात्र परिवारों को भूमि संबंधी पर्चा तथा सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के लाभुकों को पेंशन स्वीकृति पत्र सौंपे गए। लाभुकों ने सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं जिला प्रशासन की पहल की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया। मौके पर जिला पदाधिकारी अलंकृता पाण्डेय, पुलिस अधीक्षक अपराजित लोहान, घोषी विधायक रितुराज कुमार, जिला क्रियान्वयन समिति के उपाध्यक्ष कुमार सागर उर्फ दिलीप कुशवाहा, अनुमंडल पदाधिकारी राजीव रंजन सिन्हा सहित कई पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कर्मी उपस्थित थे।

Jehanabad, Jehanabad | Jun 2, 2026

MORE NEWS

जिला पदाधिकारी ने खेल भवन सह व्यायामशाला की सुविधाओं का लिया जायजा
जहानाबाद : जिला पदाधिकारी छिरिङ वाई भूटिया ने सोमवार की शाम गांधी मैदान के समीप स्थित खेल भवन सह व्यायामशाला का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने राज्य स्तरीय एकलव्य खेल प्रशिक्षण केंद्र (भारोत्तोलन) के प्रशिक्षु खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षकों से मुलाकात कर प्रशिक्षण व्यवस्था की जानकारी ली।
निरीक्षण के दौरान जिला पदाधिकारी को बताया गया कि जिले में यह केंद्र नया है, जहां वर्तमान में 10 खिलाड़ी आवासीय प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने पर बल दिया।
जिला खेल भवन में संचालित खेलो इंडिया स्मॉल सेंटर का भी जायजा लिया गया। इस दौरान केंद्र से जुड़े खिलाड़ियों से बातचीत कर उनके प्रशिक्षण, उपलब्धियों और आवश्यकताओं की जानकारी प्राप्त की गई।
जिला पदाधिकारी ने प्रशिक्षक गिरिजेश कुमार तथा गांधी इंटर विद्यालय, कृष्णा आश्रम, सिकरिया के शारीरिक शिक्षक एवं ताइक्वांडो, जूडो और कराटे प्रशिक्षक अमर कुमार से मुलाकात की। इस दौरान खेलों के क्षेत्र में जहानाबाद की उपलब्धियों और भविष्य की संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
जिले में आधुनिक जिम, भारोत्तोलन सहित अन्य खेल सुविधाओं के विकास पर संतोष व्यक्त करते हुए जिला पदाधिकारी ने प्रसन्नता जताई। उन्होंने जिला खेल पदाधिकारी पूनम कुमारी को निर्देश दिया कि खेलों के क्षेत्र में आधारभूत संरचना और अन्य मानकों के विकास के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं, ताकि जिले के खिलाड़ी राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन कर सकें।

जिला पदाधिकारी ने खेल भवन सह व्यायामशाला की सुविधाओं का लिया जायजा जहानाबाद : जिला पदाधिकारी छिरिङ वाई भूटिया ने सोमवार की शाम गांधी मैदान के समीप स्थित खेल भवन सह व्यायामशाला का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने राज्य स्तरीय एकलव्य खेल प्रशिक्षण केंद्र (भारोत्तोलन) के प्रशिक्षु खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षकों से मुलाकात कर प्रशिक्षण व्यवस्था की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान जिला पदाधिकारी को बताया गया कि जिले में यह केंद्र नया है, जहां वर्तमान में 10 खिलाड़ी आवासीय प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने पर बल दिया। जिला खेल भवन में संचालित खेलो इंडिया स्मॉल सेंटर का भी जायजा लिया गया। इस दौरान केंद्र से जुड़े खिलाड़ियों से बातचीत कर उनके प्रशिक्षण, उपलब्धियों और आवश्यकताओं की जानकारी प्राप्त की गई। जिला पदाधिकारी ने प्रशिक्षक गिरिजेश कुमार तथा गांधी इंटर विद्यालय, कृष्णा आश्रम, सिकरिया के शारीरिक शिक्षक एवं ताइक्वांडो, जूडो और कराटे प्रशिक्षक अमर कुमार से मुलाकात की। इस दौरान खेलों के क्षेत्र में जहानाबाद की उपलब्धियों और भविष्य की संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। जिले में आधुनिक जिम, भारोत्तोलन सहित अन्य खेल सुविधाओं के विकास पर संतोष व्यक्त करते हुए जिला पदाधिकारी ने प्रसन्नता जताई। उन्होंने जिला खेल पदाधिकारी पूनम कुमारी को निर्देश दिया कि खेलों के क्षेत्र में आधारभूत संरचना और अन्य मानकों के विकास के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं, ताकि जिले के खिलाड़ी राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन कर सकें।

Jehanabad, Jehanabad | Jun 22, 2026

सदर अस्पताल के निरीक्षण में अनुपस्थित मिले चिकित्सक, डीएम ने मांगा स्पष्टीकरण
जहानाबाद : जिला पदाधिकारी छिरिङ वाई भूटिया ने सोमवार को सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा करते हुए कई महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए। इमरजेंसी ड्यूटी के दौरान डॉ. ए.के. नंदा अनुपस्थित पाए गए, जिस पर जिला पदाधिकारी ने अस्पताल अधीक्षक को संबंधित चिकित्सक से स्पष्टीकरण मांगने का निर्देश दिया।
निरीक्षण के दौरान ‘भव्या’ ऐप के कार्य-निष्पादन की समीक्षा की गई। जिला पदाधिकारी ने सभी चिकित्सकों को ऐप पर शत-प्रतिशत मरीजों की प्रविष्टि सुनिश्चित करने तथा नर्सिंग कर्मियों को मरीजों के वाइटल्स की 100 प्रतिशत एंट्री करने का निर्देश दिया। अस्पताल अधीक्षक को इसकी नियमित निगरानी करने को कहा गया।
उन्होंने निर्देश दिया कि सभी चिकित्सक निर्धारित ड्यूटी रोस्टर के अनुसार उपस्थित रहें। इसके लिए सभी डॉक्टरों का ड्यूटी रोस्टर सार्वजनिक रूप से प्रदर्शित करने का आदेश दिया गया। साथ ही अस्पताल के सभी चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों की शत-प्रतिशत बायोमेट्रिक उपस्थिति सुनिश्चित करने को कहा गया।
जिला पदाधिकारी ने सिविल सर्जन को जिले के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में चिकित्सकों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित कराने तथा ‘भव्या’ ऐप पर शत-प्रतिशत प्रविष्टि कराने का निर्देश दिया। एम्बुलेंस सेवाओं की समीक्षा के दौरान एम्बुलेंस एएसओ को जिले के मानचित्र पर एडवांस लाइफ सपोर्ट और बेसिक लाइफ सपोर्ट एम्बुलेंस की वर्तमान स्थिति एवं उपलब्धता की अद्यतन जानकारी उपलब्ध कराने को कहा गया।
उन्होंने जिले में शत-प्रतिशत संस्थागत प्रसव सुनिश्चित करने का निर्देश देते हुए कहा कि जिन मरीजों का उपचार स्थानीय स्तर पर संभव है, उन्हें अनावश्यक रूप से उच्च चिकित्सा केंद्रों पर रेफर नहीं किया जाए। इसके लिए सिविल सर्जन को विशेष निगरानी रखने का निर्देश दिया गया।
निरीक्षण के दौरान यह भी निर्देश दिया गया कि एक ही विभाग के दो चिकित्सक एक साथ अवकाश पर नहीं रहेंगे। अस्पताल अधीक्षक एवं सिविल सर्जन को इस व्यवस्था का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराने को कहा गया।

सदर अस्पताल के निरीक्षण में अनुपस्थित मिले चिकित्सक, डीएम ने मांगा स्पष्टीकरण जहानाबाद : जिला पदाधिकारी छिरिङ वाई भूटिया ने सोमवार को सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा करते हुए कई महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए। इमरजेंसी ड्यूटी के दौरान डॉ. ए.के. नंदा अनुपस्थित पाए गए, जिस पर जिला पदाधिकारी ने अस्पताल अधीक्षक को संबंधित चिकित्सक से स्पष्टीकरण मांगने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान ‘भव्या’ ऐप के कार्य-निष्पादन की समीक्षा की गई। जिला पदाधिकारी ने सभी चिकित्सकों को ऐप पर शत-प्रतिशत मरीजों की प्रविष्टि सुनिश्चित करने तथा नर्सिंग कर्मियों को मरीजों के वाइटल्स की 100 प्रतिशत एंट्री करने का निर्देश दिया। अस्पताल अधीक्षक को इसकी नियमित निगरानी करने को कहा गया। उन्होंने निर्देश दिया कि सभी चिकित्सक निर्धारित ड्यूटी रोस्टर के अनुसार उपस्थित रहें। इसके लिए सभी डॉक्टरों का ड्यूटी रोस्टर सार्वजनिक रूप से प्रदर्शित करने का आदेश दिया गया। साथ ही अस्पताल के सभी चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों की शत-प्रतिशत बायोमेट्रिक उपस्थिति सुनिश्चित करने को कहा गया। जिला पदाधिकारी ने सिविल सर्जन को जिले के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में चिकित्सकों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित कराने तथा ‘भव्या’ ऐप पर शत-प्रतिशत प्रविष्टि कराने का निर्देश दिया। एम्बुलेंस सेवाओं की समीक्षा के दौरान एम्बुलेंस एएसओ को जिले के मानचित्र पर एडवांस लाइफ सपोर्ट और बेसिक लाइफ सपोर्ट एम्बुलेंस की वर्तमान स्थिति एवं उपलब्धता की अद्यतन जानकारी उपलब्ध कराने को कहा गया। उन्होंने जिले में शत-प्रतिशत संस्थागत प्रसव सुनिश्चित करने का निर्देश देते हुए कहा कि जिन मरीजों का उपचार स्थानीय स्तर पर संभव है, उन्हें अनावश्यक रूप से उच्च चिकित्सा केंद्रों पर रेफर नहीं किया जाए। इसके लिए सिविल सर्जन को विशेष निगरानी रखने का निर्देश दिया गया। निरीक्षण के दौरान यह भी निर्देश दिया गया कि एक ही विभाग के दो चिकित्सक एक साथ अवकाश पर नहीं रहेंगे। अस्पताल अधीक्षक एवं सिविल सर्जन को इस व्यवस्था का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराने को कहा गया।

Jehanabad, Jehanabad | Jun 22, 2026

क्या अभी तक बंगाल में ममता बनर्जी के सपोर्ट में वहां की जनता है यह महिला क्या कह रही है । #bangali

क्या अभी तक बंगाल में ममता बनर्जी के सपोर्ट में वहां की जनता है यह महिला क्या कह रही है । #bangali

Jehanabad, Jehanabad | Jun 22, 2026

सहयोग शिविर में आवेदनों के समयबद्ध निष्पादन का निर्देश जहानाबाद: अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के मंत्री सह जहानाबाद जिले के प्रभारी मंत्री मोहम्मद जमा खान ने मंगलवार को जहानाबाद प्रखंड के मांदे बिगहा पंचायत सरकार भवन एवं काको प्रखंड के पिंजौरा पंचायत में आयोजित सहयोग शिविर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का अवलोकन किया तथा आमजनों से प्राप्त आवेदनों और उनके निष्पादन की स्थिति की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान प्रभारी मंत्री ने शिविर में पहुंचे लोगों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने कई आवेदनों का स्वयं अवलोकन करते हुए शिविर प्रभारियों को निर्देश दिया कि सभी प्राप्त आवेदनों को तत्काल सहयोग पोर्टल पर अपलोड किया जाए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक आवेदन का विभागवार पंजीकरण कर निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित किया जाए। साथ ही सभी आवेदकों को आवेदन प्राप्ति रसीद उपलब्ध कराने का भी निर्देश दिया, ताकि आवेदनों की पारदर्शी निगरानी और समयबद्ध निष्पादन हो सके। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर आयोजित सहयोग शिविर का उद्देश्य आमजनों की समस्याओं का एक ही स्थान पर त्वरित एवं पारदर्शी समाधान उपलब्ध कराना है, जिससे लोगों को विभिन्न कार्यालयों का चक्कर न लगाना पड़े। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को प्राप्त आवेदनों का शीघ्र निष्पादन कर लोगों को राहत पहुंचाने का निर्देश दिया। इस दौरान लोक स्वास्थ्य प्रमंडल के अभियंताओं को चापाकल संबंधी शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करने को कहा गया। मांदे बिगहा पंचायत में प्रभारी मंत्री ने कई लाभुकों के बीच राशन कार्ड का वितरण किया। इसके अलावा मनरेगा के तहत चयनित लाभुकों को जॉब कार्ड भी प्रदान किया गया। वहीं काको प्रखंड के पिंजौरा पंचायत में भी लाभुकों को राशन कार्ड वितरित किए गए। अभियान बसेरा के तहत पात्र परिवारों को भूमि संबंधी पर्चा तथा सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के लाभुकों को पेंशन स्वीकृति पत्र सौंपे गए। लाभुकों ने सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं जिला प्रशासन की पहल की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया। मौके पर जिला पदाधिकारी अलंकृता पाण्डेय, पुलिस अधीक्षक अपराजित लोहान, घोषी विधायक रितुराज कुमार, जिला क्रियान्वयन समिति के उपाध्यक्ष कुमार सागर उर्फ दिलीप कुशवाहा, अनुमंडल पदाधिकारी राजीव रंजन सिन्हा सहित कई पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कर्मी उपस्थित थे। - Jehanabad News