Public App Logo
👉#मकान गिरने से दो की मौत, घायल काजल से मिले डीएम-एसपी --बारिश के दौरान हुआ हादसा, अस्पताल पहुंचकर अधिकारियों ने जाना हाल --मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता देगी सरकार शाहजहाँपुर। पुवायां क्षेत्र के गांव मुड़िया कुर्मियात में बारिश के दौरान पक्का मकान गिरने से हुए हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक युवती काजल घायल हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही प्रशासन ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। घायल काजल का राजकीय मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है।घटना की जानकारी मिलने के बाद जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह और पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंचे। उनके साथ अपर जिलाधिकारी प्रशासन रजनीश कुमार मिश्र और सिटी मजिस्ट्रेट रजनीकांत भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने घायल काजल के स्वास्थ्य की जानकारी ली और चिकित्सकों से उसके उपचार की स्थिति के संबंध में जानकारी प्राप्त की। डीएम ने चिकित्सकों को घायल का बेहतर उपचार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। प्रशासन की ओर से हादसे में जान गंवाने वाले दोनों मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता दिए जाने की घोषणा की गई है।हादसे के बाद गांव में मातम का माहौल है। प्रशासन की ओर से प्रभावित परिवारों को हरसंभव मदद उपलब्ध कराने की बात कही गई है। - Shahjahanpur News