Public App Logo
अलीगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा, इंस्पेक्टर समेत 3 की मौत, एक घायल अलीगढ़। थाना मडराक क्षेत्र के आगरा रोड पर सोमवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। अनियंत्रित ट्रक की टक्कर से इंस्पेक्टर समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति के घायल होने की सूचना है। हादसे में मृतकों में पुलिस अधिकारी, एक बाइक सवार और दो सब्जी विक्रेता शामिल बताए जा रहे हैं। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। एसपी नीरज कुमार जादौन ने भी मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घायल को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस के अनुसार, हादसे की जांच शुरू कर दी गई है। दुर्घटना के कारणों और ट्रक चालक के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। बाइट,,, नीरज कुमार जादौन एसएसपी अलीगढ़ आपका अपना शहर Aapka Apna Shahar - Shahjahanpur News