मनकापुर: परसा तिवारी के पास टेंपो और गन्ना लदी ट्रैक्टर ट्राली की हुई भिड़ंत में एक की गई जान, तीन घायल
Mankapur, Gonda | Feb 15, 2024 बागेश्वरधाम से दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरे टेम्पो और गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्राली की परसा तिवारी के पास बुधवार रात भिड़ंत हो गयी। जिसमें 50 वर्षीय शारदा प्रसाद पांडेय की मौत हो गई। तथा घटना में तीन लोग घायल हो गए । इनमें दो लोगों को हायर सेंटर के लिए रेफर किया गया है। गुरुवार को मृतक की पत्नी पूनम की तहरीर पर थाना छपिया पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।