मनकापुर: बभनजोत में विकास खंड स्तरीय रोजगार मेले का हुआ आयोजन, 82 युवाओं को मिला रोजगार
Mankapur, Gonda | Feb 14, 2024 दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना के अंतर्गत बभनजोत में विकास खंड स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि नीरज पटेल ने किया। तथा इस रोजगार मेले में सेवायोजित हुए, अभ्यर्थियों को ऑफर लेटर वितरित किया गया। मेले में लगभग 99 युवाओं द्वारा पंजीकरण कराया गया, जिसमें साक्षात्कार के माध्यम से 82 युवाओं को सेवायोजित कराया गया।