मनकापुर: महोलीखोरी गांव से पुलिस ने 4 को किया गिरफ्तार,मंगलवार को विवाद में हुई फायरिंग में 1 महिला की गई थी जान, 5 हुए थे घायल।
Mankapur, Gonda | Feb 14, 2024 मंगलवार को महोलीखोरी गांव मारपीट व हुई फायरिंग की घटना में 1 की मौत व 5 घायल हुए थे। बुधवार को पुलिस ने गब्बर उर्फ राजू यादव,राजकुमार यादव उर्फ किन्नी,अर्जुन यादव व मायाराम को गिरफ्तार कर, अभियुक्त गब्बर उर्फ राजू यादव के निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त लाइसेंसी पिस्टल बरामद किया गया है। तथा गिरफ्तार अभियुक्तों के विरूद्ध छपिया पुलिस ने विधिक कार्यवाही की है।