मनकापुर: ककरघटा में घर का गंदा पानी खेत में जाने को लेकर दो पक्षों में हुआ विवाद, विपक्षी ने महिला के सिर पर फावड़े से किया वार
Mankapur, Gonda | Feb 14, 2024 बुधवार को ककरघटा गांव में खेत में घर का गंदा पानी जाने को लेकर राजू सोनकर व अन्नू सोनकर के बीच कहासुनी हुई, उसके बाद मामला तब बढ़ गया, जब विपक्षी प्रेम कुमार पुत्र अन्नू सोनकर ने गुंजन पत्नी राजू सोनकर के सिर पर फावड़े से मारकर घायल कर दिया, पत्नी को बचाने पहुंचे राजू से भी मारपीट की गई। गुंजन ने छपिया पुलिस को तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है।