मनकापुर: अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले आरोपी को हुई 2 वर्ष का कठोर कारावास व ₹20000 के अर्थदंड की सजा
Mankapur, Gonda | Feb 15, 2024 पुलिस ने 22.12.2018 को अवैध मादक पदार्थो के साथ अभियुक्त घनश्याम को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। शासकीय अधिवक्ता अनुपम शुक्ला, प्रभारी मॉनिटरिंग सेल व पैरोकार सरिता यादव के द्वारा निरंतर की गई सशक्त व प्रभावी पैरवी के फलस्वरूप उक्त अभियुक्त को न्यायालय अपर सत्र न्यायाधीश/NDPS एक्ट कोर्ट ने गुरुवार को 2 वर्ष का कठोर कारावास व ₹20,000 के अर्थदंड की सजा सुनाई है।