रेगर समाज के युवाओ ने किया डॉ बी आर अंबेडकर रात्रिकालीन पाठशाला का शुभारंभ
पाठशाला समिति का सर्वसम्मति से गठन
शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक।
काछोला - तहसील क्षेत्र के ग्राम जाल का खेडा के रेगर समाज के युवाओं ने डॉ भीमराव अंबेडकर रात्रिकालीन पाठशाला का फीता काटकर शुभारंभ किया!
पाठशाला के शुभारंभ कार्यक्रम में संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर को पुष्पांजलि अर्पित की! पाठशाला संरक्षक राजमल रेगर ने कहा कि बच्चों को महापुरुषों के आदर्शों पर चलकर भविष्य निर्माण करने की शिक्षा देंगे,अनुशासन, संस्कार ,संस्कृति और स्वास्थ्य आदि की शिक्षा पाठशाला में दी जाएगी!सामाजिक कार्यकर्ता रामलाल रेगर ने कहा कि पाठशाला में संचालन में हम सभी सहयोग करेंगे और पाठशाला का शुभारंभ हमारे गाँव के लिए ऐतिहासिक पहल ,समाज के युवाओं का स्वागत योग्य कदम!
पाठशाला समिति का सर्वसम्मति से अध्यक्ष शिवराज रेगर ,व्यवस्थापक कैलाशचंद्र रेगर, सह व्यवस्थापक मुकेश कुमार रेगर को मनोनीत किया!समाज के युवाओं ने पाठशाला समिति का जय भीम की पट्टिका पहनाकर और गुड़ खिलाकर उत्साह वर्धन किया!पाठशाला शुभारंभ कार्यक्रम में अध्यक्ष अखिल भारतीय रेगर महासभा काछोला राजमल रेगर, युवा प्रकोष्ठ ब्लॉक अध्यक्ष चांदमल रेगर, सामाजिक कार्यकर्ता भगवान लाल रेगर,माधुलाल रेगर, जगदीश,ब्रजराज रेगर, चुन्नीलाल, गोदु लाल, देबीलाल रेगर, मुकेश कुमार, सूरजमल, हीरा लाल, गणेश कुमार, राकेश कुमार, पप्पू लाल, विनोद, शैतान, दुर्गालाल सहित समाज के युवा मौजूद रहे!