गिरियक: पावापुरी पुलिस ने पोखरपुर गांव में छापेमारी कर 5 लीटर बीयर बरामद की, शराब तस्कर छत से कूदकर फरार
Giriak, Nalanda | Sep 29, 2026 नालंदा जिले में पूर्ण शराबबंदी को प्रभावी बनाने के लिए पुलिस द्वारा लगातार शराब तस्करों और अवैध शराब के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पावापुरी थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के पोखरपुर गांव में छापेमारी कर पांच लीटर बीयर बरामद की। हालांकि पुलिस की भनक लगते ही आरोपित छत से कूदकर अंधेरे का फायदा उठाते हुए मौके से फरार हो गया। पा