सहाड़ा: थाने में लाइसेंसी बंदूक जमा कराने जा रहे सेवानिवृत्त शिक्षक की रोडवेज बस की चपेट में आने से हुई दर्दनाक मौत, मचा हड़कंप
नेशनल हाईवे-758 पर सहाड़ा मार्ग पर शनिवार सुबह हुए भीषण सड़क हादसे में 65 वर्षीय सेवानिवृत्त शिक्षक सलीम मोहम्मद की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा उस वक्त हुआ, जब बूंदी डिपो की रोडवेज बस ट्रक को ओवरटेक कर रही थी। इसी दौरान बाइक सवार सलीम मोहम्मद बस की चपेट में आ गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि उन्होंने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।