बौंसी: मंदार महोत्सव की तैयारियों के लिए अधिकारियों ने मेला मैदान और पापहरनी सरोवर का निरीक्षण किया
Bausi, Banka | Nov 23, 2024 मंदार महोत्सव 2025 की तैयारी को लेकर शनिवार करीब 3:00 बजे प्रभारी जिला अधिकारी सह डीडीसी अंजनी कुमार एवं एडीएम अजीत कुमार ने संयुक्त रूप से अधिकारियों के साथ मेला मैदान एवं पापहरनी सरोवर का निरीक्षण किया। मकर संक्रांति के अवसर पर लगने वाले मेला को लेकर साफ सफाई सहित अन्य सुविधा बहाल करने का निर्देश दिया गया। पेयजल एवं शौचालय की व्यवस्था बेहतर करने को कहा।