बौंसी: रेफरल अस्पताल के पास दो बाइकों की टक्कर, युवक गंभीर रूप से घायल
Bausi, Banka | Nov 22, 2024 डैम रोड स्थित रेफरल अस्पताल समीप शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे दो बाइककी आमने-सामने टक्कर हो गई। जिसमें एक 25 वर्षीय युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। फागा गांव निवासी बहादुर दास का 25 वर्षीय पुत्र निर्दोष कुमार बाइक से बौंसी की ओर आ रहा था। वहीं बौंसी बाजार की ओर से एक बाइक सवार डैम की ओर जा रहा था।