बौंसी: रेलवे फूड इंस्पेक्टर ने मंदारहिल स्टेशन पर दो दुकानों में खाद्य पदार्थों की जाँच की
Bausi, Banka | Nov 22, 2024 मंदार हिल रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार करीब 12:00 बजे मालदा डिवीजन से आए रेलवे फूड डिपार्टमेंट के इंस्पेक्टर अजय कुमार एवं टेक्नीशियन प्रकाश कुमार ने प्लेटफार्म नंबर एक पर स्थित निर्मल सिंह के दुकान एवं सोनू अग्रवाल के दुकान विमला इंटरप्राइजेज में जाकर खाद्य पदार्थ एवं पेय पदार्थ की जांच की। जांच के दौरान कई सामग्री का सैंपल लिया गया।