बौंसी: खरौनी गांव से पुलिस ने एनबीडब्लू के दो फरार वारंटी गिरफ्तार किए
Bausi, Banka | Nov 21, 2024 बंधुआ कुरावा थाना क्षेत्र के खरौनी गांव से गुरुवार सुबह करीब 9:00 बजे पुलिस ने लंबे समय से फरार एनबीडब्लू वारंटी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। थाना अध्यक्ष अनिरुद्ध कुमार ने बताया कि दोनों वारंटी के ऊपर कोर्ट से वारंट निर्गत था। गुप्त सूचना के आधार पर खरौनी गांव में छापेमारी कर कन्हाई साह और संतोष साह को गिरफ्तार कर लिया।