मुख्यमंत्री निकाह योजना के तहत 16 जोड़ों का निकाह संपन्न
________________
जमशेद नगर में नगर पालिका एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुआ निकाह सम्मेलन
________________
प्रत्येक नवदंपति को मिलेगी 49 हजार रुपये की सहायता राशि, सीधे बैंक खातों में होगी अंतरित
________________
खरगोन 20 नवंबर 2026। मुख्यमंत्री निकाह योजना के अंतर्गत शुक्रवार को नगर पालिका खरगोन एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में टेमला रोड स्थित जमशेद नगर में निकाह सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में मुस्लिम समाज के 16 जोड़ों का निकाह संपन्न कराया गया। निकाह संपन्न होने के बाद सभी नवविवाहित जोड़ों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं।
मुख्यमंत्री निकाह योजना के तहत पात्र प्रत्येक जोड़े को 49 हजार रुपये की सहायता राशि प्रदान की जाएगी। यह राशि सीधे नवदंपतियों के बैंक खातों में अंतरित की जाएगी। शासन की इस योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को विवाह के अवसर पर आर्थिक संबल प्रदान करना तथा नवदंपतियों को नए जीवन की शुरुआत में सहायता उपलब्ध कराना है।
इस अवसर पर नगर पालिका के स्वास्थ्य अधिकारी श्री प्रकाश चित्ते, राजस्व अधिकारी श्री महेश वर्मा, सहायक राजस्व निरीक्षक श्री राजेंद्र चौहान एवं श्री छोटू मंडलोई, सामाजिक सुरक्षा अधिकारी श्री जगदीश सोलंकी, शाखा प्रभारी श्रीमती प्रतिभा आर्य, सहायक श्रीमती सपना रघुवंशी सहित मेहबूब खान, विशाल सावले, मुकेश भावसार, अमरसिंह चौहान, प्रमोद रघुवंशी एवं वीरेंद्र पंड्या उपस्थित रहे।
सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने नवविवाहित जोड़ों को सुखमय एवं खुशहाल वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं देते हुए सम्मेलन के सफल आयोजन में सहयोग प्रदान किया।
#JansamparkMP #khargone