भोपाल प्रवास के दौरान भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री व विधायक ओमप्रकाश धुर्वे और बीजेपी के जिलाध्यक्ष चमरू सिंह नेताम ने मध्य प्रदेश सरकार में नगरीय विकास एवं आवास राज्य मंत्री व जिले की प्रभारी मंत्री प्रतिमा बागरी से मुलाकात करते हुए जिले की विकास कार्यों और राजनीतिक स्थितियों से अवगत कराया। बीजेपी के जिलाध्यक्ष ने शुक्रवार शाम 4:00 सोशल मीडिया से जानकारी दी।