गिधौर: नयागांव में पूर्व केंद्रीय मंत्री दिग्विजय सिंह की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि
Gidhaur, Jamui | Jun 24, 2026 जमुई जिले के गिद्धौर प्रखंड अंतर्गत नयागांव स्थित नागी-नकटी कटहरा नदी तट पर बने समाधि स्थल पर बुधवार को 10:30 बजे के लगभग पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं बांका के पूर्व सांसद दिग्विजय सिंह की 16वीं पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई। आयोजित श्रद्धांजलि सभा में बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी समेत कई मंत्रियों ने पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।